अल्मोड़ा-आज दिनांक 1 अप्रैल को सेवा भारती अल्मोड़ा द्वारा वित्तपोषित धूनी मंदिर वार्ड गुरुरानी खोला में सिलाई व पेंटिंग का निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्धघाटन विभाग प्रचारक अल्मोड़ा कमल जी द्वारा किया गया।सेवा भारती द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शिक्षित,सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर कार्य किया जा रहा हैं।वार्ड में निवासरत कई महिलाएं प्रशिक्षण लेना चाहती हैं।उनको केंद्र की शिक्षिका ज्योति लोहनी द्वारा सिलाई व पेंटिंग प्रशिक्षण दिया जायेगा।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक कमल जी,सेवा भारती की केंद्रीय कार्यकारिणी मंत्री,उत्तराँचल देवीय आपदा पीडित सहायता समिति श्रीमती श्वेता उपाध्याय,सेवा भारती के पूर्णकालिक योगेश मेहता,प्रमोद चन्द्र लोहनी,केन्द्र शिक्षिका ज्योति लोहनी,धूनी मन्दिर वार्ड पार्षद श्रीमती मीरा मिश्रा,प्रेमा बिष्ट,ललिता मिश्रा,चंद्रकला उपाध्याय,हेमा गुरुरानी,कमला बिष्ट,प्रेमा बिष्ट,रमा गुरुरानी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *