अल्मोड़ा-आज नगर कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा बूथ संख्या 141,धार की तूनी,रानीधारा,पश्चिमी पोखरखाली बूथ स्थल भारतखण्डे की बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।बैठक में कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर कांग्रेसजनों ने विस्तार से चर्चा की तथा बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों से निश्चित रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान में जनता कांंग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है।केवल जरूरत है एकजुट होकर मेहनत करने की।उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांंग्रेसजन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी।इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का महंगाई से बुरा हाल है।इस सरकार में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे जनता त्रस्त हैं।अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर केवल देश की जनता को छलने का कार्य किया है।सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेसजन अब एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें ताकि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आये।बैठक का संचालन राबिन मनोज भण्डारी ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,मंजुल मित्तल,कृष्णा मित्तल, दिशा मित्तल, नीमा पंत,बीना पंत,राबिन भण्डारी,मनमोहन फर्तयाल,शकील खान,सौरव पंत,सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,एडवोकेट कवीन्द्र पन्त,देवेन्द्र सिंह,जगदीश पन्त सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।