अल्मोड़ा-आज जनपद अल्मोड़ा विकासखंड भैसियाछाना में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम के आधार पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।बहुउद्देशीय शिविर में सभी उपस्थित विभागों द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया गया।साथ ही अनेकों लोगों की समस्याओं का समाधान भी मौके पर हुआ।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला,मंडल अध्यक्ष मंगल रावत,सीडीओ दिवेश शासनी,उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधि,भाजपा के पदाधिकारी,अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *