अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगर निगम पार्षद एवं अधिवक्ता वैभव पांडे ने ज्ञापन सौंप कर नगर की मुख्य समस्याओं के समाधान की मांग की है।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा अल्मोड़ा को नगर निगम घोषित किया गया जिसका सभी नगर वासियों ने स्वागत भी किया।परंतु वर्तमान में भी नगर की प्रमुख समस्याएं यथावत बनी हुई है।नगर में अभी तक सीवर की समस्या यथावत बनी हुई है क्योंकि सरकार द्वारा कुल चार चरणों में सीवर का काम पूर्ण होना था।लेकिन पहले चरण के बाद से अन्य तीन चरणों में बजट की व्यवस्था ना होने के कारण आगे के चरण पूरे नहीं हो पाए जिस वजह से सीवर का पानी खुली नालियों में बह रहा है।अल्मोड़ा जो कि एक सांस्कृतिक एवं पर्यटक नगरी है सीवर की व्यवस्था न होने से आज गंदगी का दंश झेल रही है।इसी के साथ जंगली जानवरों बंदर,जंगली सूअर व तेंदुए नगर से लगे हुए क्षेत्र में लगातार आ रहे हैं जिसकी रोकथाम के लिए संबंधित विभाग धरातल में कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि अल्मोड़ा शहर जो कि एक संस्कृति एवं पर्यटक नगरी के तौर पर जाना जाता है उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए अविलंब अपने स्तर से कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *