अल्मोड़ा -अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जनता के समक्ष आने वाली समस्याओं के त्वरित निवारण के संदर्भ में 111 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा आगमन पर वे अपनी और अपने विधानसभा की सम्मानित जनता की ओर से आपका हार्दिक हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत करते हूँ।कहा कि आप जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नवीन सोच मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विधानसभा की आम जनमानस के हित से सम्बन्धित महत्वपूर्ण 111समस्याओं को रख रहा हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप उक्त योजनाओं की स्वीकृति एवं समस्याओं के समाधान के लिए अल्मोड़ा की जनता के समक्ष घोषणा करेंगे।अल्मोड़ा में पेयजल की भविष्य की समस्याओं को देखते हुए सरयू शेराघाट अल्मोड़ा पम्पिंग योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर में युवाओं को तकनीकी उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु इंजीनियरिंग कालेज की स्वीकृति।पर्वतीय क्षेत्र में हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके उचित उपचार हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं एवं दक्ष हृदय विशेषज्ञों से युक्त नये हार्ट केयर यूनिट की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर में स्थित महिला पालिटेक्निक में छात्राओं के लिए नए व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की जाय।विधानसभा के धार्मिक पर्यटन स्थलों की महत्ता को देखते हुए शक्तिपीठ माँ स्याही देवी मन्दिर, शक्तिपीठ माँ कसारदेवी एवं शक्तिपीठ माँ बानडी देवी मन्दिर को अल्मोड़ा नगर तक रोपवे परियोजना से जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर में युवाओं की बढ़ती खेलकूद की संभावनाओं को देखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोटर्स कालेज की स्वीकृति प्रदान की जाय।मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप अल्मोड़ा नगर की मुख्य बाजार में पारम्परिक पर्वतीय शैली के पटालों से युक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के आंतरिक मोटर मार्ग एवं चारों ओर के मोटर मार्गों में सड़क किनारे नाली निर्माण एवं हाटमिक्स डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कटखने बन्दरों के कारण आम जनता के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए बन्दरों के पुनर्वास हेतु वन विभाग से जनहित में त्वरित नीति बनाने के लिए निर्देशित किया जाय।अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च संस्थान में डायलिसिस केन्द्र में बैड एवं उपकरणों की मात्रा बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर में नव निर्मित जिला पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु डिजिटल लाईब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की जाय।आपकी घोषणा के अनुरूप अल्मोडा नगर में जल निकासी के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र में नालों के निर्माण हेतु डी०पी०आर० बनाकर स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं तकनीकि विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के कोसी बैराज में लघु जल विद्युत परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के कोसी बैराज में साहसिक खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए इसे वाटर स्पोटर्स हब बनाने की स्वीकृति प्रदान की जाय।जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत बेस अस्पताल से बेतालेश्वर स्यालीधार मोटर मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग से घनेली-हवालबाग के नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के कुज्याड़ी बंसगाँव दरमाण मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग में ग्राम घुरसौं से छाना-कुटगोली-हवालबाग के नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के घण्टाखाल से तोक भट्टिटाना ग्रामसभा-उडियारी में मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के घण्टाखाल से तोक गिडांक ग्रामसभा उडियारी में क्षतिग्रस्त सी०सी० मार्ग के पुनःनिर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के सिटोली-मटेला तथा कोसी तक कच्चे चौपहिया वाहन मोटर मार्ग में सी०सी० कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के क्वारब (चौसली) कोसी मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से कि०मी० 18 तक द्वितीय चरण चरण एवं मोटर पुल तथा सुधारीकरण / डामरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के खत्याड़ी-पौधार-बेतालेश्वर विकास भवन-स्यालीधार मोटर मार्ग के अवशेष भाग में पार्ट-2, सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के अल्मोड़ा-कौसानी मोटर मार्ग में स्थित शिवनौला से ग्राम पाखुड़ा तक मोटर मार्ग एवं मोटर पुल नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के तिवाड़ीखान से ग्रामसमा माट तक मोटर मार्ग में पार्ट-2 तथा सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के टी०आर०सी० डीनापानी से ग्रामसभा- मटेना तक नव निर्माण मोटरमार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के लोधिया-चौमू-कलसीमा मोटर मार्ग में लाट से कलसीमा मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के कुज्याड़ी-दिलकोट मोटर मार्ग में द्वितीय चरण तथा सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के सैनार-चाण मोटर मार्ग में पार्ट-2, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य सहित मोटर पुल की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के शीतलाखेत में माँ स्याही देवी शक्तिपीठ तक मोटरमार्ग में पार्ट – 2 सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के दिलकोट से महारूद्रेश्वर ग्राम वलसा तक मोटर मार्ग के नव निर्माण एवं मोटर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०सं० हवालबाग के महारूद्रेश्वर मन्दिर के समीप में झील निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०ख० हवालबाग के आई०टी०आई० खूँट में नये ट्रेडों की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग में स्वाल नदी से ग्रामसमा माल में सिंचाई लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग में कोसी नदी से ग्रामसमा चौसली में सिंचाई लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग में कोसी नदी से ग्रामसभा- डोबा में सिंचाई लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के लोघिया स्थित फूड क्राफ्ट संस्थान शीघ्र संचालित किया जाय।वि०खं० हवालबाग के चौरा-कलैत में हाईस्कूल के उच्चीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग में प्राथमिक विद्यालय, घनेली के उच्चीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के सुप्रसिद्ध चितई मन्दिर के डाना गोलू मन्दिर के समीप नये पार्किंग स्थल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग में लमगड़ा से ग्राम- गधोली तक मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के खूँट-काकड़ीघाट मोटर मार्ग में ग्राम- पतलिया तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के कोसी-खूँट मोटर मार्ग में ग्राम टानी से तुंगेश्वर तक मोटर मार्ग के पार्ट-2, सुधारीकरण एवं डामरीकरण स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग (एन०एच० 309 ए) के कि०मी० 199 से घनेली-जोस्याना-ज्योली-हवालबाग तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के स्यूरा से बरसीमी ग्राम तक मिसिंग लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय। वि०खं० हवालबाग के ग्रामसभा घामस में गैवलघाट-मटेला मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के उमेर बैण्ड से रा०३०का० खाटवे होते हुए ग्राम-कुंजा की ओर नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के कनारीछीना-पत्तलचौरा मोटर मार्ग के प्रथम चरण की स्वीकृति के पश्चात् निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु विभाग को आदेशित किया जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के जौलबाज से ऐरीखान-थिकलना मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के लुडिया गधेरे से खुडियारी तक निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु विभाग को आदेशित किया जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के दिव्या-गैराड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु विभाग को आदेशित किया जाय। वि०खं० भैंसियाछाना के चरचालीखान से कटौजिया तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के गैराड़ मन्दिर से धौलछीना मोटर मार्ग तक डामरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के नौगाँव-कनारीछीना मोटर मार्ग में पार्ट-2 एवं मोटर पुल तथा सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैसियाछाना के सल्ला भाटकोट से सुकना मोटर मार्ग के पार्ट-2 तथा सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के रा०३०का०, खाटवे में कला वर्ग की मान्यता एवं शिक्षकों के पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के रीठागाड़ में स्व० श्री गोविन्द सिंह बिष्ट जी के नाम से महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के ग्रामसभा- हरड़ा में पशु चिकित्सालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के राजकीय पालिटेक्निक, बाड़ेछीना में चार नये ट्रेड संचालित कराने की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के सुपई में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के नौगाँव में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के आई०टी०आई० घौलछीना में 4 नये ट्रेड संचालित कराने की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के कसार बैण्ड से खाँकरी-अगेरा-तिमूरी मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के बाड़ेछीना-शेराघाट मुख्य मोटर मार्ग (मंगलता पुल) से ग्राम – डुंगरलेख तक मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के सल्ला भाटकोट से बडुवाटाना तक मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के ग्राम बमोरी में सिंचाई लिफ्ट योजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।
वि०खं० भैंसियाछाना के ग्राम तिलगाड़ा में सिंचाई लिफ्ट योजना की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के सुपईखान से उटिया सुप्यौला तक मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के दिगोली से ग्राम चिराला तक लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०ख० भैंसियाछाना के घौलछीना से ग्राम बिटुनिया कटधार (गोनाप) को जोड़ने हेतु मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के ग्राम पल्यूँ से पल्यूँ बैण्ड तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के ग्राम- चतुर्भुज में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के नैणी सेराघाट प्रा०गा०सं०यो० से ग्राम बमोरी-जटेश्वर तक लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैसियाछाना के जमराड़ी से बेलवालगाँव मोटर मार्ग के द्वितीय चरण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के रा०३०का०, खाटवे में विद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के हटौला के लोडिया गधेरे से खुड्यारी तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लगगडा के कुमनिया नदी में कलसीमा गैराड़ी के मध्य पैदल झूला पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा में हाईस्कूल ढौरा के उच्चीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के अल्मोड़ा-शहरफाटक मोटर मार्ग (पौधार से ग्राम असोटा- सिलखोड़ा) के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०ख० लमगड़ा के क्षतिग्रस्त ढौरा ए०एन०एम० सेन्टर भवन के पुनःनिर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के ढौरा में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के ढौरा मोतियापाथर मोटर मार्ग का मिलान लौधिया-चौमू मोटर मार्ग तक करने की नव निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के कलसीमा से कपिलेश्वर तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत वि०खं० लमगड़ा के बागा-पलना-निसनी अनरियाकोट मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के रतखान से चौमू मोटर मार्ग से चौमू-कलसीमा तक लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के ग्राम सत्यूँ से उरेगी-सिमल्टी-कपिलेश्वर मोटर मार्ग में पार्ट-2, सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की जाय। राज्य योजना के अन्तर्गत अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा फार्म से कुन्युड़ा लिंक मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० लमगड़ा के ग्राम खेरदा स्थित पशु चिकित्सालय के भवन की मरम्मत कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के करबला दुगालखोला-नरसिंहबाड़ी हल्का मोटर मार्ग में सी०सी० कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के करबला से ग्राम देवली (डोलीडाना) तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा के क्वारन से पेटशाल तक मोटर मार्ग के सैधान्तिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा स्थित ईको पार्क को पूर्व की भाँति पर्यटकों हेतु आकर्षण का केन्द्र बनाने हेतु इसके सौदर्गीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिराड़ से ग्राम बिठौनी ग्राम बिरोड़ा नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।जनपद अल्मोड़ा के पपरशैली-कपड़खान मोटर मार्ग से ग्राम सल्ला-नैणी-बाराकोट नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड-कर्नाटकखोला-रैलापाली-सरकार की आली तक पूर्व स्वीकृत लिंक मोटर मार्ग में निर्माण कार्य आरम्भकरने के लिए विभाग को आदेशित किया जाय।अल्मोडा नगर के पपरशैली-कपड़खान मोटर मार्ग में ग्राम सल्ला से ग्राम- गैज्योला मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के मौहल्ला ढुंगाधारा से दरबारी नगर तक लिंक मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के डोलीडाना में बैडमिन्टन कोर्ट की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोडा नगर में राजकीय संग्रहालय भवन में आडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर धन आवंटित किया जाय।उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों से अव्यवहारिक जिला विकास प्राधिकरण समाप्त किया जाय।अल्मोड़ा नगर में एन०टी०डी०, पातालदेवी, गणेशीगैर स्वच्छक आवासों के पुनः निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के रैगल स्थित राजकीय इंटर कालेज, रैंगल में कृषि विषय की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० भैंसियाछाना के ग्राम घुन्योली-मंजर झिरकोट में नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के ग्राम डटवालगाँव से नैनी (क्वारब-खेरना राष्ट्रीय राजमार्ग) तकमोटर पुल एवं मोटर मार्ग के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के खूँट-काकड़ीघाट मोटर मार्ग में ग्रामसभा-ज्यूड़ कफून से ग्राम ठाट तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।वि०खं० हवालबाग के ग्राम सिमकुकड़ी-स्याली-द्द्योली-फड़का तक नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।अल्मोड़ा नगर के समीप डोलीडाना में हाई एल्टीट्यूड सेंटर की स्वीकृति प्रदान की जाय।क्वारब (चौसली) से कोसी मोटर मार्ग के कि०मी० 15 से कि०मी० 18 तक प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाय।राज्य योजना के अन्तर्गत क्वारब (चौसली) से कोसी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करवाने हेतु भारत सरकार को आग्रह करने का कष्ट करेंगे।वि०खं० हवालबाग के हवालबाग-बसोली मोटर मार्ग से ग्राम-पिल्खा (अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र) नव निर्माण मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाय।
