बागेश्वर-आज कुमाऊं केसरी पंडित बद्री दत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में नमामि गंगे परियोजना 2021 के तहत महाविद्यालय में एक सौ छात्र छात्राओं द्वारा नदियों की स्वच्छता को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इसके अलावा नदियों की स्वच्छता तथा कोरोना से बचाव के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूकता फैलाई गई।इसके अतिरिक्त पूर्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया।जिसमें खुशहाल कोरंगा बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान,जीवन राम बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा मनीषा जोशी एम ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय कुमार, डॉक्टर अनुपमा पांडे,डॉक्टर शिखा पांडे,डॉक्टर चमन कुमार,डॉ किरण मिश्रा सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
