अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवम शोध संस्थान अल्मोडा में जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अल्मोडा के संयुक्त तत्वावधान में सी एम ई कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में नगर निगम अल्मोडा के महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।शुभारंभ मेयर अल्मोडा अजय वर्मा,आई वी आर आई मुक्तेश्वर के संयुक्त निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ यशवंत सिंह मलिक एवं प्राचार्य डॉ सी पी भैसोडा एवम जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ प्रांशु डेनियल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।डॉ मलिक क्षय रोग पर विस्तृत एवं सारगर्भित व्याख्यान दिया।कार्यशाला मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोडा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।टी बी एवम चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ डी सी पुनेरा ने मेडिकल कालेज मे टी बी रोगियों को मिलने वाली जाँच एवम उपचार सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।प्राचार्य डॉ सी पी भैसोड़ा ने बताया कि जन सहभागिता और जागरुकता से टी बी पर नियन्त्रण किया जा सकता है।उन्होंने उपस्थित समूह से निक्षय मित्र बनकर टी बी रोगियों की मदद का आह्वाहन किया।कार्यशाला के संयोजक सचिव डॉ विक्रांत नेगी ने टी बी की निशुल्क जांचो की जानकारी देते हुए उपस्थित प्रति भागियो का आभार व्यक्त किया।इस कार्य शाला में टी बी विषयक 8 शीर्षकों में अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किये गए।कार्यशाला में डॉ उषा रावत, डॉ उर्मिला पलड़िया, डॉ श्वेता, डॉ बिनय कुमार डॉ हेमंत दत्त,डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ विकास धपोला, डॉ मशरूफ, डॉ मनीष भट्ट, डॉ अमित आर्य,डॉ चंदना टोलिया, आनन्द मेहता, शरद मेहता, मनोज रावत, देशराज, नीरज, सहित स्वास्थ्य विभाग एवम मेडिकल कालेज के संकाय सदस्य कार्मिक तथा एम बी बी एस विधार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *