अल्मोड़ा-जिला चिकित्सालय में पहुंचे एक मरीज का हीमोग्लोबिन बेहद कम था।मरीज को आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता थी।ब्लड बैंक एवं रेड क्रास के सदस्यों द्वारा बी पॉजिटिव रक्त के लिए अनेक लोगों से संपर्क किया गया।लेकिन तत्काल में कोई व्यवस्था नहीं हो पाई जिससे मरीज के परिजन परेशान थे।इसकी सूचना जब नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कर्नाटक को मिली तो वह अविलंब जिला चिकित्सालय के रक्तकोष पहुंचे और रक्तदान किया।विदित हो कि रेड क्रॉस एवं ब्लड बैंक अल्मोड़ा के सदस्य लगातार पूरी लगन के साथ रक्त की आवश्यकता पड़ने पर लोगों की मदद कर रहे हैं।इस अवसर पर सुनील कर्नाटक के साथ पहुंचे पार्षद अमित साह मोनू ने लोगों से अपील की है कि रक्तदान में सभी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दे ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी ना हो।इस अवसर पर नमित जोशी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *