अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भव्य स्वागत किया गया।क्वारब पुल पर काफिले के साथ अल्मोडा बाड़ी बगीचा सोहन वेंकट हॉल में उनका स्वागत कार्यक्रम किया गया।उसके बाद बाडेछीना,मनियागर,पनुवानौला और दन्या में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घर घर तक पाइप लाईनें बिछा दी गई।इस बार वर्षा कम होने के कारण पानी की कमी को पूरा करने के लिए हम घर-घर तक टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य कर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता है तो सरकार है।सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ मिल सके इसके लिए कार्यकर्ता ही उन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करता है।कार्यकर्ता ही भाजपा की असल पूंजी है।उन्होंने कहा कि आज वह मंच में बैठे हैं कल कार्यकर्ता मंच पर बैठेंगे और हम नीचे बैठेंगे।बैठक को जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,अरविंद बिष्ट,राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल,महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी ने संबोधित किया।
