धौलछीना(अल्मोड़ा)-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज भैसियाछाना ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने महेश नयाल का ढोल नगाड़ो व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन व मुख्यमंत्री धामी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जिंदाबाद के नारों से बाजार में आभार रैली निकाली।सोमवार को भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष महेश नयाल व मंडल अध्यक्ष मंगल रावत का धौलछीना बाजार में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।दोनों अध्यक्षों ने सबका साथ सबका विकास के साथ 2027 में भाजपा के विधायक को जिताने की बात कही तथा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष महेश ने प्रदेश नेतृत्व व सभी शुभचिंतकों का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया व सभी को विश्वास दिलाया कि वह संगठन हित में जो सही होगा उसे पूरा करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंने।उन्होंने कहा कि अपने इस कार्यकाल में वह पार्टी को सर्वोच्च स्थान पर लेकर जाएंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में भाजपा का विधायक बनाने तथा पंचायत में जीत का परचम लहराने का काम करेंगे।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को शुभकामनाएं दी तथा संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पार्टी हित में कार्य करने को कहा। उन्होंने संगठन को चलाने के लिए जो भी मदद होगी उसमें उपस्थित रहने का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,मंडल अध्यक्ष मंगल रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा,खड़क सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहता,धीरज नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन सिंह राणा,राजेंद्र बोरा,लक्ष्मण सिंह नेगी,हरीश बनौला, भगवान सिंह,त्रिलोक सिंह,गोविंद सिंह,गोपाल मेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।
