अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज चौघानपाटा में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी गयी।इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया।सभी ने प्रदेश संगठन व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुष्कर धामी जिन्दाबाद,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।सभी ने खुशी जाहिर करते हुए ढोल नगाड़े बजाकर उत्साह व्यक्त किया और सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने नये जिलाध्यक्ष महेश नयाल को कंधे में उठाकर जय-जय कार किया और उनको आने वाले भविष्य में संगठन को भली भांति चलाने हेतु शुभकामनाएं दी।साथ ही होली की भी बधाई दी गयी।केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने जिलाध्यक्ष बनने पर महेश नयाल को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके नेतृत्व में संगठन बहुत आगे बढ़ेगा ऐसा विश्वास जताया। उन्होंने जिलाध्यक्ष से सभी को साथ लेकर चलने का तथा संगठन को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहूगुणा ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को बधाई देते हुए उनको संगठन चलाने में जो भी मदद चाहिए वो उपस्थित रहेंगे ऐसा विश्वास दिलाया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी जिलाध्यक्ष बनने पर महेश नयाल को बधाई दी ओर संगठन में सभी को साथ लेकर चलने हेतु आह्वान किया। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रोतेला ने भी जिलाध्यक्ष बनने पर अपने पूर्व महामंत्री से अध्यक्ष बने महेश नयाल को बधाईयां व शुभकामनाएं दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।पूर्व महामंत्री व जिलाध्यक्ष प्रत्याशी रहे धर्मेन्द बिष्ट व दर्शन रावत ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अपने सम्बोधन में प्रदेश नेतृत्व व सभी शुभचिंतकों का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया व सभी को विश्वास दिलाया कि वें संगठन हिंत में जो सही होगा उसे पूरा करेगें और सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि अपने इस कार्यकाल में वे पार्टी को उच्च स्थान पर लेकर जाएंगे तथा आने वाले सहकारिता चुनाव, पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों में पार्टी जीत दर्ज करेगी ऐसा उन्होने कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया।गांधी पार्क में उनको बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,नगर निगम महापौर अजय बर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिल्खावाल,पूर्व जिलाध्यक्ष व सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुन्दन लटवाल,राजीव गुरूरानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत,वरिष्ठ नेता बंसीलाल कक्कड़, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मला जोशी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी,मीना भैसोड़ा,बीना नयाल,कोषाध्यक्ष मनोज बर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महामंत्री रेखा आर्य,नगर अध्यक्ष महिला दीपा अधिकारी,पूर्व नगर अध्यक्ष व पार्षद अमित साह मोनू,पूर्व नगर महामंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जोशी,पूर्व नगर महामंत्री व पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद श्याम पांडे,पूर्व सभासद सौरभ वर्मा,पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, चन्दन रावत,राधिका जोशी,चन्द्रा जोशी,लीला पंचपाल,ममता साह, मीना नेगी,निशा बिष्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष प्रेम लटवाल,प्रकाश बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,पूर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव,पूर्व महामंत्री नरेन्द्र आगरी,पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा राज़ा खान, त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल,हितेश नेगी,दीक्षित जोशी, सुनील कर्नाटक,मनोज तिवारी,नमित जोशी,हरीश कनवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,हयात सिंह बिष्ट,आशीष गुरूरानी,धर्मवीर आर्य, आशीष कुमार,देवेन्द्र जोशी,देवेन्द्र सतपाल,ललित मिश्रा,जगदीश नगरकोटी,दीपक वर्मा,दीपक कपूर, दीपा बिष्ट,इन्दा बिष्ट,चम्पा कांडपाल,अजीत पवार,दीवान बिष्ट,रक्षित कार्की,नन्दन आर्य,राहुल बिष्ट,जगदीश भट्ट,किशन बिष्ट,शरद चन्द्र गुरूरानी,रमेश कांडपाल,हरीश जोशी,कमल अधिकारी,हंसा दत्त तिवारी,डी एस फतर्याल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
