अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आज अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष पद की कमान महेश नयाल को सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में महेश नयाल की नियुक्ति की घोषणा की गयी।

इसके बाद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के प्रांगण में भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को फूल मालाओं से लाद दिया।विदित हो कि महेश नयाल इससे पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके हैं।महेश नयाल वर्तमान में सकनियाकोट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत कर आगामी 2027 में अल्मोड़ा जिले में भाजपा का परचम लहराने के लिए भरसक प्रयास करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय पड़े हैं उन्हें फिर से सक्रिय करने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।इस मौके पर चुनाव प्रभारी अखिलेंद्र चौधरी ने महेश नयाल को शुभकामनाएं दी और कहा कि महेश नयाल के नेतृत्व अल्मोड़ा में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,संदीप श्रीवास्तव,कैलाश गुरुरानी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी,मण्डल अध्यक्ष गणेश जलाल,हरीश कनवाल,संदीप श्रीवास्तव,लोकेश कालाकोटी,दिशांत पवार,त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी, रोहित भोज, सलमान अंसारी, गोपाल जीना, आशीष जोशी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

