अल्मोड़ा-मेडिकल कालेज में भर्ती 77 वर्षीय महिला मरीज को आपात स्थिति में ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है।मरीज के लिए करीब पांच यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। उनको ब्लड बैंक द्वारा ब्लड दिया जा रहा है। लेकिन ब्लड बैंक में भी ब्लड की कमी ना हो इसके लिए रक्तदाताओं की भी बेहद आवश्यकता होती है।इस बात की सूचना स्थानीय निवासी डॉ विद्या कर्नाटक को मिलने पर उनके द्वारा पार्षद अमित साह मोनू से दूरभाष पर सम्पर्क कर स्वैच्छिक रक्तदान की इच्छा जाहिर की गयी।जिसके बाद डा विद्या कर्नाटक, पार्षद अमित साह एवं पार्षद अभिषेक जोशी मेडिकल कालेज पहुंचे।यहां डा विद्या कर्नाटक द्वारा रक्तदान किया गया।इसके बाद पार्षद अमित साह के द्वारा दूरभाष पर अनेक लोगों से बात की गयी तथा रक्तदान के लिए निवेदन किया गया।आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन डा विद्या कर्नाटक के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर इस बात को चरितार्थ किया गया कि आज के समय में महिलाएं हर कार्य में सक्षम हैं।पार्षद अमित साह मोनू के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने पर डा विद्या कर्नाटक का आभार व्यक्त किया गया।इसके साथ ही पार्षद अमित साह मोनू के द्वारा आमजन से अपील भी की गयी कि रक्तकोष में रक्तदान करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आये ताकि रक्तकोष में रक्त की कमी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *