अल्मोड़ा-आज सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला ने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा के श्रमिकों के धरने को समर्थन देते हुए कहा कि श्रमिकों के हितों एवं उनकी सात सूत्रीय मांगे जो किसी भी नागरिक अथवा श्रमिक के स्वाभिमान के साथ जीने के लिए अत्यंत आवश्यक है को संस्थान के द्वारा जब तक पूर्ण रूप से लिखित आश्वासन के साथ नहीं मान लिया जाता है तब तक वह धरने को प्रत्येक दिन आकर पहाड़ के श्रमिकों के समर्थन में इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह श्रमिकों के शोषण के खिलाफ चल रहे इस धरने में श्रमिकों के साथ खड़े रहेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो वे आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान प्रशासन की होगी।आंदोलन में विनय किरौला के साथ सुजीत टम्टा,मोहित शाह,अक्षित कुमार आदि उपस्थित रहे।आंदोलन में दीवान सिंह,नीरज नेगी,मनोज मेहता,कृष्ण सिंह,किशोर साह,दीप सागर सती,प्रकाश चंद्र, विमला देवी,तुलसी पांडे,लीला देवी बलवंत सिंह आदि समस्त श्रमिक उपस्थित रहे।
