अल्मोड़ा-एनएसयूआई ने बीएड छात्र छात्राओं की परीक्षा एक अप्रैल 2021 से कराने की मांग उठाई है।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं द्वारा लगातार इस समस्या को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुँचाने की मांग की जा रही है।उन्होंने बताया कि ज्ञापन,दूरभाष व ईमेल के माध्यम से उनके द्वारा विश्वविद्यालय तक छात्रों की मांग रखी गयी हैं।उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग हैं कि परीक्षा 1 अप्रैल से हो क्योंकि इससे पहले होली के माहौल के कारण छात्र छात्राओं को आवागमन की दिक्कत रहेगी तथा साथ ही यूटीईटी कि परीक्षा 24 मार्च को हैं जिसके सेंटर दूर दूर है।साथ ही बीएड की परीक्षाएं 1 मार्च से प्रस्तावित थी और अचानक 22 मार्च से परीक्षाएं कराये जाने की गाईडलाईन दे दी गई हैं जिससे छात्र छात्राएं परेशान हैं।उन्होंने विश्वविद्यालय से मांग की है कि विश्वविद्यालय छात्र छात्राओं की समस्याओं पर जल्द विचार करे तथा बीएड की परीक्षाएं 1 अप्रैल से कराए।