अल्मोड़ा-भाजपा नेता दिशांत पवार द्वारा आज नगर निगम कर्मचारियों के साथ एनटीडी बल्ढौटी नौले के पास सफाई अभियान चलाया गया।उनके द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र में सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।इस अभियान में नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर रास्तों की सफाई,बन्द नालियों को खोलने का कार्य किया गया तथा नौले के आसपास सफाई कर गन्दगी का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता दिशांत पवार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें अपने आस-पास के परिवेश को साफ रखना चाहिए ताकि हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।अभियान के एनटीडी के विभिन्न हिस्सों की सफाई की। यहां पर कचरा एकत्र किया गया और बन्द नालियां खोली गयी।इस अवसर पर दिशांत पवार ने कहा कि इस तरह के अभियान से न केवल सफाई होती है बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है।हमें नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन सके।स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भाजपा नेता दिशांत पवार का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि इस तरह के और अभियान भविष्य में भी चलाए जाएं।इस अभियान ने न केवल एनटीडी की सुंदरता को बढ़ाया बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरा, जिससे स्थानीय लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।इस अवसर पर राजपाल पवार प्रदेश महा मंत्री सफाई कर्मचारी संघ, सौरभ वर्मा पूर्व सभासद नगर पालिका अल्मोड़ा एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *