अल्मोड़ा-वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 43 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने काउंसलिंग के उपरांत पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है।आज ही काउंसलिंग उपरांत पदोन्नति सूची जारी करने पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव हरजीत, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी विभाग का आभार व्यक्त किया है। जनपद अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश में रिक्त 43 पदों पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती आदेश जारी कर दिए गए हैं।धीरेन्द्र कुमार पाठक पूर्व सचिव एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल ने कहा कि विभाग के अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी पदों पर भर्ती वर्ष के भीतर पदोन्नति सूची जारी करने हेतु भी निर्णायक कार्यवाही करेंगे।
