जागेश्वर-गुरूवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगड़ा मंडल के पूनागढ,नाटाडोल,बघाड,छतौला आदि गांवो में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओ के बीच जाकर उनके सुख दुख में शामिल होकर ग्रामीणजनों से मुलाकात की व उनकी समस्यायें जानी।ग्रामीणों की समस्याएं जानकर उनके निदान हेतु श्री पान्डेय ने दूरभाष पर सक्षम सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।सुभाष ने स्थानीय जनता को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर इन योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की तथा कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की अपील की।विदित हो कि सुभाष पान्डेय पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।श्री पाण्डेय के द्वारा लगातार विधानसभा का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है तथा श्री पान्डेय जनता की समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।भ्रमण कार्यक्रम में श्री पाण्डेय के साथ में ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बोरा,रतन सिंह ठठौला,संदीप नैनवाल,प्रधान संजय कनवाल,दीपक पान्डे,कृष्णा पान्डे ,हरीश पान्डे,विनोद पान्डे,नबीन पान्डे,प्रधान आनन्द थुवाल ,महेश सनवाल,हरीश बोरा,जगदीश बगडवाल,मदन राम आदि लोग रहे।
