अल्मोड़ा-पदोन्नति हेतु पद होने पर पदोन्नति में अहंकारी सेवा में 50 प्रतिशत शिथिलीकरण से सम्बंधित कैबिनेट मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया है।इस निर्णय से सैकड़ों कार्मिकों को लाभ मिलेगा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार पाठक, महेंद्र सिंह गुसाईं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश आर्य उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव,ललित मोहन भट्ट संयुक्त मंत्री,पुष्कर सिंह भैसोड़ा संगठन मंत्री,शशि मोहन पांडेय कोषाध्यक्ष,गणेश भंडारी कोषाध्यक्ष।व संरक्षक मंडल सदस्य जनपद अल्मोड़ा द्वारा इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी है।साथ ही गोल्डन कार्ड विसंगति व ए सी पी संशोधित व सभी पदों पर इसी भर्ती वर्ष के भीतर पदोन्नति की मांग की है।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व सचिव व फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व वर्तमान अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत द्वारा भी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *