अल्मोड़ा-आज व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नवनियुक्त शहर कोतवाल योगेश उपाध्याय से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।इस दौरान व्यापारियों ने शहर सुरक्षा के दृष्टिगत नगर में सीसीटीवी लगवाने के संबंध में भी विस्तृत वार्ता की।इसके साथ ही बाहरी व्यक्तियों का गहनता से सत्यापन होने के संबंध में भी शहर कोतवाल से वार्ता की गई।व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि नवनियुक्त कोतवाल के साथ नगर हित में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गयी।श्री वर्मा ने बताया कि नगर में सुरक्षा के दृष्टिगत कोने कोने में सीसीटीवी कैमरे लगवाने आवश्यक है जिससे कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आकर अल्मोड़ा में रह रहे हैं इनका भी गहनता से सत्यापन होना बेहद आवश्यक है।भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना ना घट सके इसके लिए आवश्यक है कि पहले से ही सावधानी बरती जाए।इस क्रम में सबसे महत्वपूर्ण यह हो जाता है कि बाहरी व्यक्ति जो की अल्मोड़ा में आकर रह रहे हैं या अपना रोजगार कर रहे हैं उनका गहनता से सत्यापन किया जाए।कोतवाल से मिलकर वार्ता करने वालों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश जोशी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र लाल साह,महासचिव वकुल साह,मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *