अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा फलसीमा गांव में मेरा गांव मेरी सडक योजना का उद्धघाटन करने पर आश्चर्य जताया कि किस आधार पर भाजपा के पदाधिकारी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नौकरशाही इतनी हावी हो गई है कि आज विधायक और सांसद के बदले भाजपा के नेता सरकारी योजनाओं का उद्धघाटन कर रहे है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी हवालबाग को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि इस तरह से उनके विभाग की सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भाजपा के नेताओं द्वारा कराया जा रहा है जो किसी भी परिस्थिति में सही नहीं कहा जा सकता है।कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा विधानसभा में विधायक से उद्धघाटन नहीं करवाना विशेषाधिकार का उल्लंघन है।खंड विकास अधिकारी और जिलाध्यक्ष प्रशासन को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस योजना में पैसा आ गया है और निविदा हो गयी है?अगर निविदा नहीं हुई तो जे सी बी मशीन कैसे चलाई गयी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही जनप्रतिनिधि का अपमान किया गया तो कांग्रेस खंड विकास अधिकारी का घेराव करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *