अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने ग्राम पंचायत फलसीमा में मेरी गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क को कटवाने के कार्य का विधिवत् शुभारम्भ किया जिसमें निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल व ग्राम पंचायत फलसीमा के वरिष्ठ जन व युवक मंगल दल के समस्त पदाधिकारी महिला स्वयं सहायता समूह की मातृशक्ति तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सडक के काम का शुभारम्भ किया।प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।उन्होने कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बिजली,पानी,शिक्षा, स्वास्थ्य,सहित तमाम योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे उसी रास्ते में चलने का काम कर रहे हैं।फलसीमा की वर्षों पुरानी मांग आज भाजपा सरकार ने पूरी कर मेरा गांव मेरी सड़क योजना से गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लगभग 69 लाख रुपये की स्वीकृति देकर आज सड़क का नवनिर्माण करने की शुरुआत कर दी है जिससे सड़क के बनने से अनावश्यक रुप से आर्थिक बोझ भी कम होगा।भविष्य में भी जो भी समस्याएं होगीं उनका भी समाधान किया जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम जनकल्याण कारी कार्य जन जन तक पहुँचे इसकी चिंता हमारी सरकार व हमारे कार्यकर्ता कर रहे है।भविष्य में जो भी समस्या गांव वासियों की होगी उसका भी निदान करने का काम किया जायेगा।निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष रहते हुवे मुझे आप लोगो के बीच बार बार आने का अवसर मिला और जो भी समस्याए आप लोगों ने रखी उसे संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया।चाहे वह पेयजल की समस्या हो चाहे वह सड़क की हो चाहे वह श्रम विभाग से संबंधित हो।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई,कढाई,ऐपण जैसे तमाम काम करने के काम किये। आप लोगों का प्यार स्नेह व सहयोग हमारे संगठन को ऐसे ही मिलता रहे।इस दौरान राजेंद्र बिष्ट,मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी,जगत भटृ,सुरेश लोहनी,ललित नगी,मनोज बिष्ट,किशन सिंह,संजय बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट आचार्य,विनोद बिष्ट सहित समस्त ग्रामीण जन व मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *