अल्मोड़ा-शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थी अपने सुनहरे भविष्य का इतिहास लिखता है।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को भी जो प्राईवेट ट्यूशन नहीं ले सकते उनके लिए नगर निगम पार्षद विकास कुमार जैसै जनप्रतिनिधियों की पहल एक वरदान के रूप में सच साबित होने जा रही है।पार्षद विकास कुमार की पहल पर मल्ला राजपुर अल्मोड़ा में अम्बेडकर भवन में बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस निशुल्क ट्यूशन का मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जो बच्चे प्राइवेट ट्यूशन नहीं ले सकते उनको इस जगह पर निशुल्क रूप से शिक्षा प्रदान की जाएगी।पार्षद की यह पहल आने वाले समय में मेधावी बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार ने कहा कि एक लंबे समय से उनकी यह सोच थी कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है अथवा बीपीएल की श्रेणी में आते हैं उन परिवार के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन के माध्यम से आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके साथियों के सहयोग से आज उनका यह सपना पूरा हुआ है और मल्ला राजपुर के अंबेडकर भवन में उनके द्वारा बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया है।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल परिवार के बच्चे जो प्राइवेट ट्यूशन नहीं ले सकते उनको यहां पर निशुल्क ट्यूशन दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बच्चों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।पार्षद ने बताया कि उनके और उनके साथियों के द्वारा अपने निजी संसाधनों से इस निशुल्क ट्यूशन कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा।वास्तव में पार्षद विकास कुमार एवं उनके साथियों का यह प्रयास काफी सराहनीय है।उनके इस प्रयास से उन बच्चों को काफी लाभ होगा जो मेधावी तो हैं पर कमजोर आर्थिक संसाधनों के चलते बाहर ट्यूशन नहीं पढ़ पाते।आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों के लिए उनका यह प्रयास सराहनीय है और स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस प्रयास और सोच की भरपूर प्रशंसा की है। निशुल्क ट्यूशन कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पार्षद विकास कुमार, कमल कुमार,चंद्रशेखर,देवेंद्र प्रसाद, पार्षद मुकेश कुमार,विनीत,ख्याली, पिंकी,मुन्नी देवी,भावना,पूनम,रमेश लाल,शिवानी,हेम,ममता,शीतल,माही, वर्षा,वंश,पीहू आदि लोग उपस्थित रहे।
