अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय में भर्ती एक 18 वर्ष बालिका का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था जिसके लिए उसको रक्त की आवश्यकता थी।उनका ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है।मरीज के साथ आये उनके भाई का भी हीमोग्लोबिन काफी कम था जिस कारण वे भी रक्त नहीं दे पा रहे थे।इसकी सूचना पार्षद अर्जुन बिष्ट को मिलते ही वे बारिश के बाबजूद अपने साथियों के साथ मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक पहुंचे तथा रक्तदान किया। उनके साथ पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी एवं कृष्णा सिंह भी उपस्थित रहे।विदित हो कि सदैव रक्त की आवश्यकता की सूचना पर उपरोक्त तीनों पार्षद आवश्यकतानुसार जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक पहुंचते हैं तथा रक्तदान करते हैं।स्वयं रक्तदान ना कर पाने की स्थिति में उपरोक्त पार्षदों द्वारा अन्य व्यक्तियों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता कराई जाती है।ये युवा जहां रक्तदान से लोगों की जिन्दगी बचा रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
