अल्मोड़ा-सिद्धपुर क्षेत्र के पार्षद गुंजन चम्याल ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है।इस ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ढु़ंगाधारा से होमगार्ड ऑफिस को जोड़ने वाला पैदल मार्ग जो वर्षों से यहां के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा है उसे वर्तमान में जिला पंचायत द्वारा बंद किया जा रहा है।यह मार्ग न केवल लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि स्थानीय संपर्क के लिए भी अहम है।इस मार्ग के बंद होने से क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।कई लोग इस मार्ग का उपयोग करके अपने दैनिक कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं।अब उन्हें लंबे और कठिन रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी हो रही है।सभासद गुंजन चम्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि सुरक्षा कारणों से इस मार्ग को बंद करना अनिवार्य है तो इसे बंद गेट बनाकर सुरक्षित तरीके से चालू रखा जाए ताकि क्षेत्र के लोग बिना किसी परेशानी के इसका उपयोग कर सकें।इस विषय को लेकर स्थानीय निवासियों में भी काफी आक्रोश था और वे उम्मीद कर रहे थे कि जिला पंचायत इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाएगी ताकि उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। विदित हो कि पार्षद निर्वाचित होने के बाद गुंजन चम्याल लगातार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।पार्षद के प्रयास रंग लाए और जिला पंचायत की ओर से अविलम्ब इसमें कार्यवाही की गयी।पार्षद गुंजन चम्याल ने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए वहां पर गेट लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया।इंजीनियर चंचल जोशी ने भी इसे संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार से वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *