अल्मोड़ा-नगर के भ्यारखोला वार्ड में तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोग भयभीत थे।इस पर वार्ड के पार्षद अनूप भारती ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर वार्ड में गश्त भी करवाई तथा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैकिंग कैमरे भी लगवाए। पार्षद अनूप भारती ने कहा कि वार्ड में तेंदुए दिखने की घटना से लोगों में भय का माहौल था इसलिए वार्ड में ट्रैकिंग कैमरे लगवा दिए गये हैं।इन कैमरों के माध्यम से तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर आगे सुरक्षा की दृष्टि से पिंजड़े आदि की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *