अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में आयोजित युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री बदलने को देश प्रदेश पहले से ही झेलता चला रहा है।जो भी मुख्यमंत्री आता है वह महिलाओं का अपमान करता है ऐसे में जनता भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को समझ चुकी है।मुख्यमंत्री तीरथ रावत के विवादित बयान पर जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की महिलाओं के प्रति मानसिकता से भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है।जो कि निकृष्टता के हर मापडंड को पार कर चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों में महिलाओं का अपमान करने की होड़ सी लग चुकी है।पूर्व में पूर्व प्रदेशध्यक्ष भगत,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के क्रम में तीरथ सिंह भी शामिल हो चुके हैं।यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग पूर्ण बहुमत की सरकार पर काबिज होने के बावजूद भी सरे आम जनता का मजाक उड़ाते हैं।जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच से भलीभांति परिचित हो चुकी है।एक के बाद एक पदाधिकारियों के महिला विरोधी बयानों से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है।जनता 2022 में इस महिला विरोधी सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।जिलाध्यक्ष रावत ने सरकार के चार साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करने को लेकर भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि पिछले चार साल में अगर सरकार ने जनता के हित का कोई भी कार्य किया होता तो वह बखान करने लायक स्थिति में होते।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने लाखों करोड़ों रुपया खर्च किया था।परंतु वह जनता के सामने जाने से डर रही थी क्योंकि ऐसा कोई जनहित का कार्य त्रिवेन्द्र सरकार ने किया ही नहीं था जिसे जनता के सामने वह रख सके।प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी,दिनेश नेगी,ललित सतवाल,सुनील कठायत, संजीव कर्मयाल आदि शामिल रहे।