अल्मोड़ा-शनिवार को आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा ने पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी के नेतृत्व में ऋषिकेश विधायक व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया। छात्रों ने कहा कि विगत दिनों उनके द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों को गाली देने से पूरा पहाड़ गुस्से में है।आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा ने मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल को निलंबित करने की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी ने कहा कि पहाड़ विरोधी नेता अब उत्तराखंड में बिल्कुल बर्दाश्त नही किये जाएंगे। हमारे पहाड़ के लोगो को भी अब इन लोगो के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा और इन्हें उत्तराखंड से भगाना होगा।पुतला फूंकने मे पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,विनय कनवाल,राहुल फुलारा,रोहित बोरा,निशांत पांडे,हेमन्त मेहरा,पारस रौतेला,हर्षित जीना,प्रियांशु कनवाल,साहिल कुमार,प्रियांशु बिष्ट,कंचन उप्रेती आदि छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *