बागेश्वर-आज कुमाऊं केसरी पंडित बद्री दत्त पान्डे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में नमामि गंगे परियोजना 2021 के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया।छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की साफ सफाई की तत्पश्चात छात्र छात्राओं को जलपान वितरित किया गया।नमामि गंगे परियोजना के तहत कल दिनांक 19 मार्च को गंगा की स्वच्छता को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।जिसके लिए स्वयंसेवियों को नमामि गंगे की टी-शर्ट तथा कैप भी वितरित की गई।इस स्वच्छता अभियान में कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय कुमार,डॉ अनुपमा पाण्डे,डा०शिखा पांडे,डॉ चमन कुमार तथा डॉ किरण मिश्रा सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
