अल्मोड़ा- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं वरिष्ठ व्यवसायी योगेन्द्र महाजन की माता कांता महाजन का आज निधन हो गया है वे 89 वर्ष की‍ थी।उनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान मल्ली बाजार से कल रविवार 23 फरवरी को विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेंगी।अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *