अल्मोड़ा-आज पार्षद अनूप भारती ने भ्यारखोला वार्ड में सफाई अभियान चलाया।इसके साथ ही उन्होंने पूरे वार्ड का निरीक्षण भी किया।जगह जगह जो नालियां बंद पड़ी थी तथा जिन नालियों में निकासी ना होने के कारण वार्ड वासियों के घर में पानी व सीलन की समस्या आ रही थी उन सभी स्थानों में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जाकर बंद नालियां साफ करवाने एवं खुलवाने का काम किया।इसके साथ ही वार्ड में जगह जगह सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही अनूप भारती ने कहा कि वार्ड की अन्य समस्याओ के लिए भी वे महापौर से वार्तालाप कर वार्ड की सभी समस्याओं के निदान के लिए भी ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन मुद्दों एवं वादों को लेकर वे जनता के बीच में गये थे उनपर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भ्यारखोला वार्ड की सभी समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
