अल्मोड़ा-निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 71 में जन्मदिन के अवसर पर रविवार को कोसी नदी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन के संचालक रामप्रकाश निरंकारी ने बताया कि सद्गुरु के जन्मदिन पर पूरे विश्व में 1300 स्थान पर प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट के तहत अल्मोड़ा में स्वच्छ जल व स्वच्छ मन की अवधारणा के साथ सेवादारों के द्वारा कोसी बाजार के निकट कोसी नदी में सुबह 11 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सहयोग करने की अपील की।
