अल्मोड़ा-एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली व सचिव मुकेश रतूड़ी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु व राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।दिनांक 25 फरवरी से 10 मार्च तक सांसदों को अपने अपने क्षेत्र में ज्ञापन और उनसे प्रधानमंत्री को पत्र लिखवाना,दिनांक 15 मार्च से 31 मार्च तक कार्यालय विद्यालयों में संवाद कायम करते हुए एन पी एस व यू पी एस के दुष्प्रभाव बताना और पुरानी पेंशन के महत्व को बताया जाना,एक अप्रैल 2025 को काला फीता बांधकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजना और फिर अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को जंतर मंतर नई दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रदेश कोर कमेटी सदस्य उत्तराखंड ने बताया कि सभी जनपदों से सहयोगी संगठनों से समन्वयक स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।उम्मीद है कि सभी जनपदों में वर्चुअल बैठक के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा और कार्यक्रम नोटिस रिसीव करायें जायेंगे।प्रदेश कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान किया है कि शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी पुरानी पेंशन बहाली होगी।एक देश में दो विधान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे।मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री,सांसद,विधायक पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो अधिकारी व शिक्षक व कार्मिकों को पुरानी पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता है। संविधान भी समानता की इजाजत देता है और भारत सरकार और राज्य सरकारों को भी उसे मानना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *