अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने वन मंत्री उत्तराखंड सरकार को पत्र सौंप कर कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विकासखंड हवालबाग के ग्राम परपरसैली में सिमतोला इको पार्क स्थित है।अल्मोड़ा नगर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इको पार्क 2010 में अस्तित्व में आया जो की 64 एकड़ आरक्षित वन भूमि में फैले देवदार, बबूल एवं चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। उक्त पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पूर्व में सिमतोला इको पार्क में हर रोज 2000 से अधिक पर्यटक पहुंचते थे किंतु सुविधाओं का विस्तार न होने के कारण इको पार्क में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या घटती चली जा रही है। वर्तमान में पार्क कई स्थानों पर काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उक्त पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य की नितान्त आवश्यकता है।वन विभाग द्वारा उक्त पार्क के विकास/ सौंदर्यीकरण कार्य हेतु आवेदन प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 1444.39 लाख रुपए है। पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया कि अल्मोड़ा नगर में स्थित सिमतोला इको पार्क को पूर्व की भांति पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बनाने हेतु पार्क के विकास/सौंदरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

विधायक ने वन मंत्री को सौंपा पत्र

इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार को सौंपे पत्र में उन्होंने विकासखंड भैसियाछाना के बाड़ेछाना स्थित शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक में दो नए ट्रेड प्रारंभ करने की मांग भी की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विकासखंड भैसियाछाना के शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में स्थित है। उक्त पॉलिटेक्निक की स्थापना सन 2014 में की गई थी।उक्त संस्थान ने अध्यनरत छात्र-छात्राओं को तकनीकी जनशक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वर्तमान में उक्त पॉलिटेक्निक में दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित किया जा रहे हैं।छात्रों की इंजीनियरिंग क्षेत्र में रुचि एवं तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार के अवसरों को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार उक्त पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जैसे दो नये ट्रेडों की शुरुआत करने का अनुरोध किया जा रहा है।पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया की छात्रहित को देखते हुए शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड प्रारंभ करने हेतु स्वीकृति प्रदान की जाए।

अल्मोड़ा विधायक ने पालिटेक्निक में नये ट्रेड प्रारंभ करने को दिया पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *