अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में मनोचिकित्सक की नियुक्ति की मांग को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को पत्र सौपा।पत्र के माध्यम से कहा गया कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत अल्मोड़ा नगर में पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में मनोचिकित्सक के पद की स्वीकृति है किंतु मनोचिकित्सक का पद काफी समय से रिक्त है।मनोचिकित्सक के अभाव में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु अन्यत्र स्थान का रुख करना पड़ रहा है जिससे उनके धन एवं समय की हानि हो रही है। मनोचिकित्सक की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए मैदानी क्षेत्र का रुख नहीं करना होगा बल्कि अल्मोड़ा नगर में ही उचित उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। अतः जनहित को देखते हुए अल्मोड़ा स्थित पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रिक्त मनोचिकित्सक के पद पर शीघ्र चिकित्सक की नियुक्ति करने हेतु निर्देशित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *