अल्मोड़ा-रोडबेज वर्कशॉप के पास लोअर माल रोड स्थित मां अंबे ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में गुरुवार को लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल का उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं प्रेशर पार्टी अभ्युदय 2025 का आयोजन जीवन पैलेस निकट शिखर होटल अल्मोड़ा में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ देवेंद्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, डॉक्टर एच सी गड़कोटी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला प्रचारक आशुतोष, इन्स्टीट्यूट के चैयरमेन ठाकुर संदीप सिंह,वाईस चैयरमेन श्रीमती प्रीति पाल ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। इंस्टिट्यूट के असीटेन्ट प्रोफेसर नेहा रौतेला एवं मनीषा ने बीएससी नर्सिंग एवं जी एन एम पोस्ट बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलाई और कहा कि क्षेत्र सीधे मानव सेवा एवं परमार्थ से जुड़ा है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ एच सी गड़कोटी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा ने नर्सिंग के छात्र छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में उज्जवल भविष्य को पाने के गुर सिखाए।कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान है।इस मौके पर कुमाऊं मंडल के प्रथम लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल का भी उद्घाटन हुआ जिसमें सत्र 2025 -26 के लिए प्रवेश आज से प्रारंभ किया जा रहे हैं। साथ ही आने वाले सत्र 2025-26 से मां अंबे कल्पतरुण विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के द्वारा इंग्लिश मीडियम कक्षा 12 तक के प्रवेश शीघ्र ही आरंभ किए जाएंगे। संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर और उत्तम सुविधाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए आगामी वर्ष में 200 शय्याओं का एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल तरुण करुणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम से जल्द ही प्रारंभ होगा।इसका भूमि पूजन 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। नर्सिंग एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह और सॉल उड़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अश्विनी नेगी,कृष्णा नेगी,वरुण कपकोटी,रेशमा चौहान नर्सिंग अधीक्षक अल्मोड़ा,डा लक्ष्मण,प्रतीक नर्सिंग ट्यूटर,अध्यापक, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
