बागेश्वर-विगत रात्रि को रात्रि 8 बजे से कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में गैरसेंण मंडल बनाये जाने के विरोध में एक दीपक बीजेपी सरकार बुद्धि शुद्धिकरण के लिए युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा विरोध दर्ज किया गया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि हम कुमाऊनी है और हमारी मातृ भाषा कुमाऊनी है और अल्मोड़ा और बागेश्वर ऐसे दो ही जिले है जहाँ पूर्ण रूप से कुमाऊनी भाषा बोली जाती है। ऐसे में राज्य सरकार का हमे जबर्दस्ती गैरसैंण मंडल में शामिल करना हमारी पूर्वजो,स्वत्रंत्रता सेनानियों,राज्य आन्दोलनकारियो व कुमाऊं की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।अगर जल्द से जल्द गैरसैंण मंडल रद्द नहीं किया गया तो राज्य सरकार के खिलाफ उग्र जन आंदोलन किया जाएगा।जिसमे कवि जोशी जिलाध्यक्ष,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव,उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव ,रोहित खैर नगर अध्यक्ष ,कवीन्द्र कोरंगा ब्लॉक महासचिव,पान सिंह दानु,सुनील पाठक,पंकज परिहार,प्रेम पाठक,मोनीष खान,सुनीता टम्टा,देव बड़ती,मनोज कुमार,संस्कार भारती,धीरज गड़िया,नागेन्द्र मनवाल,कमलेश गड़िया,सागर जोशी,रंजनी कुँवर,रुद्रा पाण्डेय,मोहम्मद जुनेद,पुष्पेश पंत आदि मौजूद रहे।
