अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल में फसने से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किये जा रहे हैं।दिनाॅक 17 मार्च को एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम ने बेस तिराहे अल्मोड़ा के पास एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग के दौरान नीरज सिंह नैनवाल उर्फ नब्बू उम्र 25 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल निवासी ग्राम गोलना करड़िया चीनाखान कोतवाली अल्मोड़ा को 6.78 ग्राम स्मैक (कीमत 67,800 रूपये) एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि नीरज सिंह पिथौरागढ़ के एक वाइन शाॅप में काम करता है।स्मैक बेचने हेतु हल्द्वानी से खरीदकर ला रहा था।चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं० 26/2021 धारा 8/2021 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की पहचान नीरज सिंह नैनवाल उर्फ नब्बू उम्र- 25 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल निवासी ग्राम गोलना करड़िया चीनाखान कोतवाली अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 6.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत 67,800 रूपये है।गिरफ्तारी टीम में उ०नि० सौरभ भारती चौकी प्रभारी बेस,का० महेन्द्र देवड़ी,का० ललित मोहन,का० दिनेश नगरकोटी (एसओजी),का० दीपक खनका (एसओजी) रहे।