अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने की ओर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।दिनांक 16.02.2025 को समय 23.30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान करबला तिराहे से 150 मीटर बेस तिराहे की तरफ मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह बिष्ट के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली अल्मोड़ा में एन डी पी एस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।पूछताछ में प्रकाश में आया हैं कि अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रुप से लमगड़ा अल्मोड़ा का रहने वाला हैं।अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट सिरौली बरेली से स्मैक व अफीम लाकर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचता था।अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट स्मैक व अफीम बेचने के लिये अभियुक्त सिक्की खान को अपने साथ लेकर आया था।आपराधिक इतिहास में अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट के विरुद्ध जिला नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट व अन्य में 3 मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया हैं तथा दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता शुभम सिंह बिष्ट उम्र 29 वर्ष पुत्र धरम सिंह बिष्ट हाल निवासी नैनी होटल आउट हॉउस कम्पाउण्ड माल रोड थाना मल्लीताल जिला नैनीताल,सिक्की खान उम्र 20 वर्ष पुत्र दिल्लन खान निवासी प्यास थाना सिरोली जिला बरेली उत्तर-प्रदेश है।बरामद माल की कीमत 106 ग्राम स्मैक (कीमत- 31,80,000 रुपये) व 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) (कीमत – 1,14,000 रुपये) है।कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम में उनि संतोष तिवारी कोतवाली अल्मोड़ा,हेड कानि कैलाश चन्द्र कोतवाली अल्मोड़ा,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि इन्द्र कुमार एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *