अल्मोड़ा-सैलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा रविवार के दिन भी वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने,कूड़े के निस्तारण एवं बंद नालियों को खोलने के कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ उपस्थिति रही।

सफाई कार्य के बीच में कर्मचारियों को जलपान कराती पार्षद

इस दौरान उनके द्वारा पूर्व से चयनित कालिका मंदिर की गली,प्यारेपानी और गंगोला मोहल्ला में सफाई करवाई गई तथा साथ ही इन गलियों से कूड़े का निस्तारण भी कराया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा नगर निगम के अमीन बसंत बल्लभ पांडे के साथ पूरे वार्ड में नालियों का निरीक्षण करके यह भी देखा गया कि कहां पर नालियां बंद हैं अथवा नालियों की क्या स्थिति है।

नगर निगम अमीन के साथ नालियों का निरीक्षण करती पार्षद

इस अवसर पर सेलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा लगातार पूरे वार्ड का भ्रमण किया जा रहा है तथा ऐसे स्थान चयनित किये जा रहे हैं जहां पर कूड़ा,गंदगी अथवा मिट्टी का ढेर लगा हुआ है ताकि चरणबद्ध तरीके से इस सबका निस्तारण किया जा सके।इसके साथ ही पूरे वार्ड की नालियों का भी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि चोक नालियों को खोला जा सके अथवा जहां पर नालियां टूटी हैं उनका सुधारीकरण किया जा सके जिससे कि नालियों का पानी रास्तों पर ना फैलै और लोगों के घरों में ना घुसे।

सैलाखोला में कूड़े का निस्तारण करते नगर निगम कर्मचारी

उन्होंने कहा कि सैलाखोला वार्ड को सफाई में आदर्श वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता है‌।इसके साथ ही उन्होंने वार्डवासियों से अपील भी की कि कूड़े का सही तरीके से निस्तारण कर नगर निगम को वार्ड को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने में अपना सहयोग दें।इस दौरान उनके साथ नगर निगम के संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *