अल्मोड़ा-दिनांक 17 मार्च को कस्बा चौखुटिया में रत्नेश्वर मन्दिर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर रणजीत सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी महुवाखेदगंज काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को मिर्गी का दौरा आ गया तथा वह सड़क पर गिर पड़ा।जिसके चेहरे व माथे पर गम्भीर चोट आ गयी तथा वह तड़पने लगा।मजदूर रणजीत सिंह को तड़पता देख थाना चौखुटिया से एचपीयू ड्यूटी में नियुक्त कानि० कुन्दन सिंह बिष्ट व कानि० मौ० अजीम द्वारा उसका मौके पर प्राथमिक उपचार कर तुरंत सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कर उपचार कराया गया।