अल्मोड़ा-पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी ने शुक्रवार को थाना धौलछीना का आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना,सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष,महिला हेल्प डेस्क और कर्मचारी भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीओ ने कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे सभी सूचनाओं और अभिलेखों को अद्यतन रखें और आगंतुकों के साथ शालीनता से व्यवहार कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें।थानाध्यक्ष धौलछीना को थाना भवन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा,लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों,लंबित विवेचनाओं और न्यायालय के आदेशों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष विजय नेगी, अपर उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद टम्टा और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *