अल्मोड़ा -सैलाखोला वार्ड में गंगोला मोहल्ला की गली के पास लम्बे समय से गन्दगी का ढेर लगा हुआ था जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।इसी स्थान पर एक श्वान पशु भी मृत पड़ा था जिस कारण आसपास बदबू फैल रही थी। स्वत: संज्ञान लेकर पार्षद वन्दना वर्मा ने नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाकर उक्त स्थान की सफाई करवाई जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।इस दौरान उनके साथ नगर निगम अल्मोड़ा के राजपाल पवार एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पार्षद वन्दना वर्मा ने कहा कि जिन उद्देश्यों एवं वादों को लेकर वे इस चुनाव में वार्डवासियों के पास गयी थी उन उद्देश्यों एवं वादों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है‌। उन्होंने कहा कि सैलाखोला वार्ड को सफाई एवं स्वच्छता में एक आदर्श वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता में है।इसके साथ ही वार्ड ही प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे प्रयासरत हैं तथा आने वाले पांच सालों में वे सैलाखोला वार्ड की प्रत्येक छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगी।साथ ही उन्होंने वार्डवासियों से अपील भी की कि कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करें एवं कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *