अल्मोड़ा-आज श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब के भवन में संस्था की कार्यकारणी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी और आगामी होली के लिए बैठक होली व महिला होली करवाने पर सहमति बनी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने कहा कि यह संस्था अल्मोड़ा ही नही बल्कि पूरे उत्तराखण्ड मे सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए जानी जाती है।इसलिए हम सबको इसे बचाने के लिए आगे आना होगा।संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि आगामी होली महोत्सव को लेकर संस्था के सदस्यों की आम सहमति से दिनाँक 10 मार्च को बैठक होली का वृहद आयोजन किया जाएगा जिसमे नगर के उच्च कोटी के कलाकारों के साथ साथ अन्य जिलों के कलाकार भी प्रतिभाग करे ऐसी योजना बनाई जा रही है।वही 12 मार्च को महिला होली का आयोजन संस्था के प्रागण मे किया जाएगा जिसमे प्रथम,द्वितीय व तृतीय व सांत्वना पुरुस्कार दिये जाएंगे।इसमे आवेदन करने वाले दल संस्था भवन मे आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं या संस्था के सदस्यों के द्वारा भी अपना पंजीकरण करा सकते है।सचिव ने बताया कि इसके लिए भी जोर शोर से तैयरियां शुरु कर दी गयी है।बैठक मे संस्था के उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह,कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह,त्रिभुवन गिरी महाराज,हरेंद्र वर्मा,भरत गोस्वामी, चंद्रशेखर कांडपाल,नारायण बिष्ट,मनीष पांडे,वीरेंद्र बिष्ट,यश साह, अभय उप्रेती,विजय चौहान,विनोद थापा,पूजा थापा,कंचन बिष्ट,अभय साह,अजय साह,कैलाश साह,शरद कन्नोजिया,आनंद सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
