सोमेश्वर-बुद्ववार को सोमेश्वर विधानसभा में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल के नेतृत्व में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी एवम् कांंग्रेसजनों ने तहसील सोमेश्वर में सोमेश्वर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के उच्चीकरण एवम महिला बेस हॉस्पिटल की मांग को लेकर तहसीलदार सोमेश्वर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा है कि माह जनवरी में ब्लाक कांंग्रेस कमेटी सोमेश्वर के द्वारा ज्ञापन एवं एकदिवसीय प्रदर्शन के माध्यम से सोमेश्वर चिकित्सालय के उच्चीकरण एवं चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड, एक्स रे एवं ब्लड टेस्टिंग की मांग की गयी थी।इस हेतु प्रशासन तथा शासन को तीन माह का समय भी दिया गया था।तीन महीने बीत जाने के बाद भी उक्त मांगों पर शासन प्रशासन के द्वारा कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रही है।कांंग्रेसजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मार्च माह के अन्त तक इस विषय में कोई कार्यवाही ना होने पर कांंग्रेसजन चक्काजाम तथा अन्य धरना प्रदर्शन कार्यक्रम करने को बाध्य होंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन तथा शासन की होगी।इसके अतिरिक्त कांंग्रेसजनों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित महिला बेस चिकित्सालय सोमेश्वर पर भी अभी तक कोई कार्यवाही ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।इन दोनों मामलों पर तुरन्त कार्यवाही ना होने पर पार्टी ने जन आन्दोलनरत चलाने की बात कही।