अल्मोड़ा-विश्वनाथ शमशान घाट में शव जलाने के लिए लकड़ियों की किल्लत हो रही थी।इसकी सूचना भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने मुख्य विकास अधिकारी को दूरभाष पर दी।जिसके बाद अविलम्ब कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वनाथ घाट में लकड़ियों की व्यवस्था करवाई जिस पर स्थानीय लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पूर्व में भी अनेकों बार विश्वनाथ शमशान घाट में लकड़ियों की किल्लत होने पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शमशान घाट में लकड़ियों की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करवाया है।इस अवसर पर मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह,अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी,कुलदीप,ज्योति शाह,श्याम पाण्डेय,गुड्डू भट्ट, संजय जोशी,रोहित जोशी सहित मनोज वर्मा ,हरीश कनवाल, मुन्ना बिष्ट,आशीष अग्रवाल, मनोज जोशी,नरेंद्र अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *