जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल में चायखान,पनियालीछीना,लमकोट,कनारा आदि गांवो में अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर जनता से मुलाकात व बैठके की एवम् उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर से ही सम्बन्धित अधिकारियों से समस्याओं के निदान हेतु दूरभाष पर वार्ता की।श्री पान्डे ने इस कोरोनाकाल में अपने अपने घरों को लौटे युवाओं से मुलाकात कर उनको मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,महामंत्री महेंद्र मेहरा,मंडल मंत्री हरीश सिजवाली,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,मंडल उपाध्यक्ष कुंदन नगरकोटी,मीडिया प्रभारी रमेश बोहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत हयात धोनी, क्षेत्र पंचायत रजनीश अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवत अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बजेठा, प्रधान संजय,प्रधान भैरव थुवाल,संजय सिजवाली,बालम रौतेला,रमेश बोरा,सुनील पांडेय,पूर्व प्रधान गंगा भट्ट,पूर्व प्रधान कुंदन बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह,बसंत थुवाल,तारा बजेठा,गिरीश बुधनी,कैलाश बजेठा, किशन सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।