अल्मोड़ा-एनटीडी से धार की तूनी रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन ने धन राशि जारी कर दी है । इससे पूर्व पर कोर्ट ने डीएम और शहरी विकास सचिव को जारी किया था नोटिस।रोड बनने से स्कूल के बच्चो समेत समस्त नगर वासियो को मिलेगी राहत।एनटीडी से धार की तूनी तक की सड़क जिसके लिए सरकार ने अपनी आँख मूँद ली थी यह रोड कई बड़े हादसों को दावत दे रही थी।इस रास्ते पर कई स्कूल हैं जिनकी गाड़िया इन्ही रास्तो से होते हुए जाती हैं।सड़क की बदहाल स्थिति होने से कई दुर्घटनाएं इस सड़क पर हो चुकी हैं । कई राहगीरो को गंभीर चोटें भी आई।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कई बार विभागों से आख्या लेकर अधिकारियों को भेजी थी ,परंतु इसपर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई । उसके बाद विधायक द्वारा हाई कोर्ट पर पीआईएल दर्ज की गई थी जिसपर कोर्ट द्वारा सरकार से जवाब मांगा गया था परंतु सरकार द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर हाई कोर्ट द्वारा डीएम अल्मोड़ा और शहरी विकास सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया था।आखिरकार समस्त जनता के प्रयासों और आंदोलनो के बाद शासन द्वारा 74.87 लाख रुपये की धनराशि जमा कर दी गई है । रोड के निर्माण होने से समस्त स्कूली बच्चों को सुविधा प्राप्त होगी साथ ही नगर वासियो को लाभ मिलेगा।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बेसुध पड़ी सरकार को सभी लोगो ने जगाने का काम किया। इस सड़क के लिए हम कई समय से प्रयासरत थे।कोर्ट गए पीआईएल दर्ज की।आखिरकार यह सड़क सुधारने के लिए धनराशि मिल गई है।जिसका लाभ समस्त स्कूली बच्चों और नगर वासियो को मिलेगा। उन्होंने शासन और हाई कोर्ट का धन्यवाद व्यक्त किया है।
