ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर एस एस पी अल्मोड़ा,नशे के विरुद्घ जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाकर नशे के सौदागरों को पहुंचा रहे हैं सलाखों के पीछे,आज तड़के नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही भारी मात्रा में गांजा बरामद,एसओजी व देघाट टीम ने पिकअप और बलेनो कार से 116 किलो गांजा और भतरौजखान पुलिस ने अल्टो कार से 24 किलो गांजा किया बरामद 3 तस्कर गिरफ्तार,थाना देघाट व भतरौजखान ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद,एसएसपी का नशे के विरुद्ध सख्त रुख का दिख रहा हैं असर, विगत 10 दिनों में 11 तस्करों को किया जा चुका हैं गिरफ्तार और 232 किलो गांजा बरामद

ByRajeev Karnatak

Feb 11, 2025

अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।एसएसपी द्वारा नशे के विरुद्ध उठाये जा रहे कड़े एक्शन का परिणाम दिखाई दे रहा हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया हैं।40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11 फरवरी की तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गाँव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK01-CA-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 6 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 2 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। दोनों वाहनों को सीज किया गया।पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी कार इग्निस से रेकी कर रहे थे, आपकी गाड़ी आती देख भाग गये। उक्त गांजे को हम सीम गांव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।अभियुक्तगणों के नाम व पता सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर ,कमान थाना देघाट जनपद अल्मोडा उम्र,खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जनपद अल्मोडा है।बरामदगी में अभियुक्तगणों से कुल 116.358 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 2,908,950 रुपये (उनतीस लाख आठ हजार नौ सौ पचास रुपये) है।थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम में उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा थाना देघाट,हे0कानि0 अमित कुमार थाना देघाट,-शहे0कानि0 करुण मिश्रा थाना देघाट,हे0कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 परवेज अली एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 चालक नीरज सिंह बिष्ट थाना देघाट शामिल रहे।थाना भतरौजखान टीम ने
आज को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट अल्टो कार चालक निक्कू के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। संलिप्त अभियुक्तो के बारे में जानकारी की जा रही हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता निक्कू उम्र 21 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह, पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 है। बरामदगी में 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 602,375 रुपये (छः लाख दो हजार तीन सौ पतहत्तर रुपये) है।भतरौजखान पुलिस टीम में अ0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,हेड कानि प्रकाश सिह,हेड कानि0 नारायण सिंह, हेड कानि0 आनन्द बल्लभ त्रिपाठी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *