अल्मोड़ा-हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा 10 फरवरी को थाना चौखुटिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया।थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक,हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सैनिक सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई।थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।व्यापक जनजागरुकता अभियान जारी रखने के निर्दश दिये।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया। जनता दरबार के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष पति गोपाल गिरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश कांडपाल व सम्भ्रान्त नागरिक व्यापारी ब्लॉक प्रमुख पति हीरा सिंह बिष्ट आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी चौकी मासी सत्येंन्द्र यादव, अपर उनि दीवान सिंह कोरंगा,अपर उनि गणेश कुमार व थाने के अन्य अधि/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *